
Akshara Singh Biography Hindi – नायिका अक्षरा सिंह की जीवनी
Akshara Singh Biography Hindi – यदि आप भोजपुरी फिल्मी उद्योग के प्रसिद्ध सुपर नायिका के जीवनी के बारे में जानने के उत्सुक है जिनका नाम है अक्षरा सिंह तो आप सही वेबसाइट पर आये है मैं आपको Bhojpuri Actress Akshara Singh के Biography के बारे में पूरी जानकारी Hindi में इस Post में देने जा रहे है |
यदि आप इस लेख Akshara Singh Biography Hindi को शुरू से अंत तक अच्छी तरह से पढ़ लेते है तो किसी और वेबसाइट पर जाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी | क्योंकि मैंने इनके बारे में पूरी जानकारी एक ही पोस्ट में देने की कोशिश की है | तो ध्यान पूर्वक पढ़े |
Table of Contents
अक्षरा सिंह कौन है ? – Who is Akshara Singh
अक्षरा सिंह भारतीय भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री ( Actress ) और गायिका है साथ ही अच्छे नृत्यांगना भी है | अक्षरा सिंह कई सुपर हिट भोजपुरी फिल्मे दी है साथ ही टेलीविज़न शो भी की है यह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है जिसके कारण इनके लाखों फोल्लोवेर्स है | ये अपने Instagram और youtube पर अपनी फोटो और वीडियो डालती रहती है साथ ही twitter हैंडल पर भी सक्रिय रहती है |
भोजपुरी फिल्मों में अच्छे अभिनय के कारण अक्षरा सिंह को कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है जैसे जी सिने अवॉर्ड ( ZCA ), आईफा अवॉर्ड ( IIFA ), भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड आदि शामिल है } यह भोजपुरी फिल्मी उद्योग में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक है |
अक्षरा सिंह अपने speech से किस तरह से लोगो को अपनी ओर आकर्षित करती है इस वीडियो के माध्यम से हम दिखा रहे है |
अक्षरा सिंह जीवन परिचय – Biography Akshara Singh
मशहूर भारतीय भोजपुरी अभिनेत्री (Actress ) अक्षरा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1993 को मुंबई में भारत के महाराष्ट्र राज्य में हुआ था | इनके पिता का नाम विपिन इंद्रजीत सिंह है जो पेशे से अभिनेता ( Actor ) है और कई भोजपुरी फिल्मों में विभिन्न भूमिकाएं अधिकांशतः खलनायक के रूप में योगदान दिया है साथ ही टीवी सीरियल में भी काम किये है | माता का नाम नीलिमा सिंह है जो कई भोजपुरी फिल्मों के साथ साथ टीवी सीरियल में भी अभिनय किया है यानि माता पिता दोनों फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे है | लेकिन अक्षरा सिंह और इनका परिवार बिहार के पटना का मूल निवासी है | इनका एक भाई है जिसका नाम केशव सिंह है |
इन्हे भी पढ़े :-
Best Tourist Places in Patna in Hindi – पटना के मुख्य पर्यटक स्थल
Best Tourist Places in Dhanbad in Hindi – धनबाद के मुख्य पर्यटक स्थल
Akshara Singh Biodata
अक्षरा सिंह की शिक्षा – Akshara Singh Education
प्रारंभिक शिक्षा की बात करें तो सार्वजनिक रूप से अधिक जानकारी प्राप्त नहीं है | अक्षरा सिंह की प्रांरभिक पढ़ाई मुंबई में ही हुई है और उसके बाद मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में व्यस्तता के कारण आगे की पढाई पूरी नहीं की |
अक्षरा सिंह का करियर – Akshara Singh Career
सबसे पहले अक्षरा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की फिर वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आ गई | भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आते ही जैसे इनके सितारे चमक उठे और देखते ही देखते ये करोड़ों दशकों पर राज करने लगी | इन्होंने अपने अभिनय और गायन से पुरे भोजपुरी जगत में एक अलग पहचान बनाई है |
अक्षरा सिंह ने 2010 में फिल्म “सत्यमेव जयते” जो रवि किशन के साथ भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया | इनकी पहली बड़ी सुपर हिट फिल्म जो 2011 में रिलीज़ हुई “प्राण जाए पर वचन ना जाय” | इसके बाद इन्होने कई हिट फिल्मे दी “ए बलमा बिहार वाला” (2016 ), “सत्या” (2017) जिसके कारण भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्ट्रेस बन गई ये लगभग सभी भोजपुरी के सुपरस्टार एक्टरों के साथ काम कर चुकी है जैसे पवन सिंह , रवि किशन, खेशारी लाल यादव, निरहुआ, रितेश पांडेय आदि अन्य फेमस एक्टर्स |
गायन के दुनिया में भी काफी सुर्खियां बटोरी है अभी हाल ही 2024 में रिलीज़ इनके गाने “जानेमन” , “मोहनी ” काफी लोकप्रिय रही है | साथ ही स्टेज शो और म्यूजिक एलबम्स के लिए भी जानी जाती है | वहीं दूसरी ओर जी टीवी शो में “काला टीका” और “सर्विस वाली बहू” में बढ़ चढ़ कर अभिनय निभाया है |
Conclusion
Akshara Singh Biography Hindi – के इस पोस्ट में अक्षरा सिंह के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की गई है वैसे तो अक्षरा सिंह अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर भोजपुरी फ़िल्मी जगत में अपनी एक खास मुकाम हासिल कर ली है साथ में गायिका और टीवी जगत में भी अपनी परचम लहरा रही है इन्ही कारणों से अक्षरा सिंह को भोजपुरी जगत में चमकदार सितारों में से एक बनाती है | वैसे तो इस पोस्ट में विस्तार से बताया गया है फिर भी कोई सुझाव हो तो Comment जरूर करे |
हम आशा करते है Akshara Singh Biography के बारे में काफी जानकारी प्राप्त हो गई होगी यदि पसंद आये तो Share जरूर करे जिससे और लोग इस पोस्ट के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके |
धन्यवाद !
