Ram Mandir Bokaro in Hindi – राम मंदिर के बारे में पूरी जानकारी

Ram Mandir Bokaro
Image Source

Ram Mandir Bokaro in Hindi – राम मंदिर के बारे में पूरी जानकारी

Ram Mandir Bokaro in Hindi – आज हम इस आर्टिकल में आपको Bokaro के Ram Mandir के बारें में पूरी जानकारी हिंदी में देने जा रहे है आप हमारे Article में आये है तो आपको Ram Mandir Bokaro के बारे में पूरी जानकारी जानने की उत्सुकता होगी |

हम इस आर्टिकल में आपको Bokaro के Ram Mandir की स्थापना से लेकर अब तक का पूरा विवरण इस Post में देने जा रहे है | Ram Mandir का Opening Time, Closing Time, Arti Time, मंदिर परिसर में कौन कौन सी मुख्य मूर्तियाँ है | Ram Mandir Bokaro पहुंचने का Location क्या है साथ में Youtube Video भी देंगे जिससे आपको पता चलेगा की राम मंदिर बोकारो अंदर से कैसा दिखता है | पूरी जानकारी के लिए वीडियो को देखे और Post को शुरू से अंत तक पढ़े आपको Ram Mandir Bokaro के बारे में पूरी Knowledge प्राप्त हो जाएगी |

History of Ram Mandir – बोकारो राम मंदिर का इतिहास

श्री राम मंदिर बोकारो की स्थापना 1967 ई0 में एक मजदूर नेता माननीय पंडित परमानंद त्रिपाठी द्वारा की गई लेकिन यह जो मंदिर है 1970 ई0 के बाद पूर्ण रूप से अस्तित्व में आ गया तब से निरंतर चलता आ रहा है | यह मंदिर श्री राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित की जाती है |

राम मंदिर की ख्याति और महत्व Importance of Ram Mandir Bokaro

यह मंदिर विवाह स्थल के रूप में काफी famous है क्योंकि हर वर्ष गरीब लोगो को सस्ती कीमतों पर विवाह का आयोजन किया जाता है तथा हर साल हजारो की संख्या में दूर दूर से दूल्हा दुल्हन आते है और शादी के पवित्र बंधन में बंधते है | यहाँ पर विवाह के कार्यक्रम लिए सभी तरह के सुख सुविधाऐं उपलब्ध है |

यह मंदिर पूरा संगमरमर से बना हुआ है तथा अंदर में काफी जगह है, स्वच्छ पानी की व्यवस्था है साथ में जैसे ही आप गेट के अंदर प्रवेश करेंगे आपको एक जूता चपल स्टैंड मिलेगा आप 1 रु० टिकट देकर अपने जूता चपल को रख सकते है | इस मंदिर में सभी तरह के कार्यकर्मों को पूरा किया जाता है | लोग यहाँ पर मन्नते मंगाते है यदि पूरी होती है तो अपने अपने स्तर पर मन्नते का चढ़ावा चढ़ाते है |

इस मंदिर में आने के बाद आपको काफी शांति महसूस होगी तथा आपमें भक्ति और आस्था जागेगी | पुरे भारत से ही लोग नहीं बल्कि विदेशो से भी लोग आ रहे है और पूरा मंदिर का प्रांगण में भ्रमण करते है काफी मूर्तियां है जिसका वर्णन हम आगे करेंगे | लोग एक बार आने के बाद दुबारा अवश्य आते है | यह मंदिर इस क्षेत्र में अपने आप में धर्मस्थल बना हुआ है |

मंदिर परिसर में कौन कौन सी मूर्तियां है ?

इस मंदिर परिसर में काफी मूर्तियां है जिसका वर्णन हम करने जा रहे है | सभी देवी देवता अपने आप में काफी महत्व रखती है लेकिन नाम से ही यह मंदिर राम मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है और यहाँ का मुख्य देवता भगवान् राम जी है जिसका विशाल दर्शन आपको होंगे साथ में लक्ष्मण जी और माता सीता भी है |

भगवान राम जी के मूर्ति के अलावा वेंकटेश्वर (बालाजी ) मंदिर, गणेश जी का मंदिर, राधाकृष्णा मंदिर, काली जी का मंदिर, दुर्गा मंदिर, शिव परिवार मंदिर, सूर्य मंदिर, हनुमान मंदिर और अन्य है | तथा साथ में पंडित निवास और पवित्र पुस्तकालय भी स्थित है | सभी मंदिर देखने में काफी भव्य तथा सुन्दर है | मैं youtube वीडियो के माध्यम से भी आपको दर्शन कराने जा रहा हूँ जिसका लिंक मैं नीचे दे रहा है जिसे आप देख सकते है |

Location of Ram Mandir – बोकारो राम मंदिर स्थान

ऎसे तो यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है बोकारो के अंदर कही पर भी पूछने से बता दिया जायेगा यदि आप बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन से आते है तो काफी गाड़ियां लगी रहती है आप उनको बोले सेक्टर १ का राम मंदिर जाना है आपको पंहुचा दिया जायेगा |

Location of Ram Mandir Bokaro – बोकारो, सेक्टर १, राम मंदिर, बोकारो स्टील सिटी, झारखण्ड इंडिया | ( Bokaro Sector 1, Ram Mandir, Bokaro Steel City, Jharkhand, India .

Pin Code of Ram Mandir Bokaro – 827001

Facility of Transporation – परिवहन की सुविधा

बोकारो में सभी जगह आने जाने के लिए टेम्पो, रिजर्व four व्हीलर, buses की सुविधा उपलब्ध है आप यहाँ आसानी से पहुंच सकते है |

इन्हे भी अवश्य पढ़े :-

Topchanchi Lake-एक पर्यटक स्थल,धनबाद,झारखण्ड

Lilori Sthan – एक रहस्यमय मंदिर, धनबाद, झारखण्ड

Best Tourist Places In Bokaro In Hindi – बोकारो के मुख्य पर्यटक स्थल

राम मंदिर के नजदीक क्या क्या है ?Near Ram Mandir Bokaro

इस मंदिर के नजदीक एक बड़ा पार्क है जो Bokaro City Park के नाम से प्रसिद्ध है आप पैदल १० मिनट के अंदर राम मदिर से सेक्टर ३ सिटी पार्क पहुंच सकते है यह पार्क काफी बड़ा है यहाँ का लुफ्त उठा सकते है इसके अंदर water board की भी सुविधा है |

Bokaro Sector 4 City Centre यह बोकारो स्टील सिटी का सबसे बड़ा मार्किट है यहाँ पर Mall से लेकर सभी तरह के शोरूम four wheeler, two व्हीलर , कपडे का बड़ा बाजार, खाने पीने, रहने खाने के लिए बड़े बड़े होटल्स आदि मील जायेंगे | खाने पीने के लिए काफी स्टॉल है जो बोकारो का City Centre चौपाटी के नाम से famous है |

राम मंदिर के आस पास भी काफी संख्या में स्टॉल लगी हुई है जैसे पूजा स्टोर, श्रृंगार स्टोर, नास्ते और भोजन के लिए स्टॉल, अच्छी अच्छी धर्मशालाएँ साथ में शादी, पार्टी , समारोह के लिए सभी प्रकार के सामान उपलब्ध है |

बोकारो के राम मंदिर का खुलने और बंद करने का समय क्या है ?

Bokaro Ram Mandir Opening and Closing Time – यह मंदिर सुबह 5 :30 AM बजे खुल जाती है और 12 :00 PM बजे दिन तक मंदिर खुली रहती है | उसमे आरती, पूजा दर्शनार्थियों के लिए दर्शन की व्यवस्था करना शामिल रहता है | 12 :00 बजे दिन में भगवान को भोग लगाकर शयन करवाया जाता है |

फिर शाम 4 :00 बजे मंदिर का द्वार खुलता है इसमें साफ सफाई, आरती, पूजा के बाद 9 :00 PM बजे रात को शयन के लिए द्वार का पट बंद हो जाता है | इसलिए जब भी आये आप timing को ध्यान में रखकर आ सकते है |

मंदिर का आरती का समय क्या है ?

Bokaro Ram Mandir Opening and Closing TimeMorning 7 :00 AM सुबह 7 बजे और Evening 7 :00 PM शाम 7 बजे |

Conclusion – निष्कर्ष

Ram Mandir Bokaro in Hindi – के इस पोस्ट में History of Ram Mandir, Importance of Ram Mandir Bokaro, मंदिर परिसर में कौन कौन सी मूर्तियां है ?, Location of Ram Mandir, Near Ram Mandir Bokaro , Bokaro Ram Mandir Opening and Closing Time, Bokaro Steel City Ram Mandir Opening and Closing Time के बारे में पूर्ण जानकारी दी गई है तथा विस्तार से बताया गया है | फिर भी किसी तरह के प्रश्न उठ रहे है तो कमेंट करे |

इस पोस्ट के माध्यम से हम आशा करते है की आपको काफी जानकारी मंदिर के बारे में मिल गई होगी | हमने पूरी कोशिश की है पूरी जानकारी देने की | धन्यवाद |

Share

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *