CAA Kya Hai – नागरिकता कानून के बारें में प्रश्न और उत्तर

caa kya hai
Image source

CAA Kya Hai – नागरिकता कानून के बारें में प्रश्न और उत्तर

CAA Kya Hai – आज हम इस आर्टिकल में आपको CAA Kya Hai बारे में में विस्तृत जानकारी देने जा रहे है | CAA देश का नागरिकता संशोधन कानून ( Citizenship Amendment Act ) है जिसको भारत के प्रत्येक व्यक्ति को जानना जरुरी है |

चाहे आप भारत के नागरिक है या भारत का नागरिकता लेना चाहते है ऐसे सभी व्यक्तियों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी जरुरी है | वहीं वैसे सभी विधार्थी जो Competition Exam या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है उन सभी को यह CAA Amendment Act की जानकारी बेहद जरुरी है |

यदि आप यह Article शुरू से अंत तक पढ़ लेते है तो हम आशा करते है कि आपको और किसी भी Post को पढ़ने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी | हम पूरी जानकारी Point-Wise इस पोस्ट में देने जा रहे है |

What is CAA ( CAA Kya Hai ) – सी ए ए कैसा कानून है ?

CAA ( Citizenship Amendment Act ) देश का नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 भारत के ससंद में पारित एक अधिनियम है जो भारत के 1955 के नागरिकता कानून के संशोधित करके बनाया गया है जिसके अन्तर्गत 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में आने वाले वैसे व्यक्ति जो पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आये है और वे हिन्दू, बौद्ध, सिख, ईसाई, जैन और पारसी है उनको भारत की नागरिकता देने का कानून बनाया गया है | लेकिन उनको साबित करना होगा की वे भारत में 5 वर्ष रह चुके है |

भारत में CAA बिल लोकसभा और राज्यसभा में कब पारित हुआ ?

भारत में CAA ( Citizenship Amendment Act ) नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में 10 दिसम्बर 2019 को और एक दिन बाद ही राज्य सभा में 11 दिसम्बर 2019 को पारित हो गया | स्वीकृति के लिए भारत के राष्ट्रपति के पास भेजा गया जो एक दिन बाद 12 दिसम्बर 2019 को राष्ट्रपति के द्वारा स्वीकृति मिल गई जिससे यह विधेयक एक अधिनियम में बदल गया |

What is full form of CAA – सी ए ए फुल फॉर्म

CAA Full Form Citizenship Amendment Act ( सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट 2019 ) जिसे हिंदी में नागरिकता संशोधन कानून कहा जाता है |

सी ए ए CAA के अंतर्गत कौन कौन से देश को शामिल किया गया है ?

भारत के तीन पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को शामिल किया गया है | वैसे अल्पसंख्यक जो उत्पीड़न या अन्य कारणो से भारत देश में आये है रह रहे है और उनका पाँच वर्ष बीत चुका है या 31 दिसम्बर 2014 को या उससे पहले भारत आये है उन्ही को ये CAA कानून का लाभ मिलेगा |

कौन कौन से धर्म (Religion) को CAA के अन्तर्गत शामिल किया गया है ?

हिन्दू, सिख, ईसाई, पारसी, बौद्ध और जैन धर्म के शरणार्थीयों को CAA के अन्तर्गत शामिल किया गया है | शर्ते पूरा होने पर भारत का नागरिकता प्रदान की जायेगी |

भारत का कौन सा राज्य CAA (Citizenship Amendment Act) को सबसे पहले लागु किया ?

नागरिकता संशोधन कानून CAA को सबसे पहले भारत के उत्तर प्रदेश (U.P.) राज्य में लागु किया गया है |

CAA (Citizenship Amendment Act) कानून लागु होने से क्या फायदा है ?

भारत के वैसे शरणार्थी जो पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक है जैसे हिन्दू , सिख , ईसाई , जैन, बौद्ध और पारसी | वे उत्पीड़न या अन्य कारणों से भारत में आकर शरणार्थी के रूप में पाँच या अधिक वर्षो से रह रहे है या 31 दिसम्बर 2014 को या उससे पहले रहते है तो उन्हें नागरिकता कानून के तहत छूट मिलेगी और वे भारत की नागरिकता के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | आवेदन स्वीकृति के बाद वे भारत के नागरिक हो जायेंगे |

भारतीय नागरिकता ऑनलाइन पोर्टल CAA का Official Website का क्या नाम है ?

CAA Official Website का नाम indiancitizenshiponline.nic.in है जिसके द्वारा आप भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते है |

Toll Free Helpline No. for CAA – CAA का हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

CAA का Helpline No.1032 है | आवेदनकर्ता भारत में कहीं से भी टोल फ्री न0 – 1032 पर कॉल कर CAA-2019 से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है यह Helpline no. सुबह 8:00 AM से रात 8 :00 PM तक चालू रहेगा |

MHA का CAA Official Website पर भारतीय नागरिकता का फॉर्म भरते समय समस्या आने पर किससे संपर्क कर सकते है ?

भारतीय नागरिकता संशोधन कानून CAA -2019 के तहत CAA का ऑफिसियल वेबसाइट पर नागरिकता का फॉर्म भरते समय कठिनाई होने पर CAA के लिए हेल्पलाइन नंबर 1032 पर कॉल कर सकते है या गृह मंत्रालय के हेल्पडेस्क के ईमेल – support.ctznoci@mha.gov.in पर संपर्क कर सकते है |

CAA जैसा नागरिकता संशोधन बिल किसके द्वारा पेश किया गया ?

गृह मंत्री अमित साह के द्वारा CAA नागरिकता संशोधन बिल पेश किया गया |

नागरिकता संशोधन बिल या विधेयक CAA संसद द्वारा कब पारित किया गया ?

भारत के दोनों सदनों में १० दिसंबर और ११ दिसंबर 2019 को ही पारित हो गया था और एक दिन बाद १२ दिसंबर 2019 को राष्ट्रपति का भी स्वीकृति मिल गई जिससे यह विधयेक कानून में बदल गया लेकिन लागू होने में इसे पांच वर्ष बीत गया क्योंकि विरोध प्रदर्शन होने लगा था लेकिन अंततः 11 मार्च २०२४ को CAA का कानून भारत वर्ष में लागू कर दिया गया |

इन्हे भी अवश्य पढ़े :-

NPCI Kya Hai in Hindi – NPCI का कार्य और प्रोडक्ट्स के बारें में पूरी जानकारी |

CMA Kaise Bane Questions and Answers – कॉस्ट एकाउंटेंसी की पूरी जानकारी

ITI Kya Hai in Hindi – कोर्स के बारे में पूरी जानकारी

CAA के अन्तर्गत 6 धर्म के लोग ही क्यों शामिल किये गए ?

इस अधिनियम के अंतर्गत तीन देशों को शामिल किया गया है पाकिस्तान , बांग्लादेश और अफगानिस्तान जिसमें ये तीनों देशों में मुस्लिम आबादी ज्यादा है | जिन 6 समुदायों को शामिल किया गया है वे इन देशों में अल्पसंख्यक है यानि मुस्लिम समुदाय को छोड़कर बाकि सभी धर्मो के लोगों की आबादी काफी कम है | जिनके कारण उन्हें डर सताता है हिंसा का या धार्मिक उत्पीड़न या अन्य कारणों से जिससे वे भाग कर भारत आ गए है और प्रवासी की जिंदगी जी रहे है |

CAA कानून के अनुसार शर्ते पूरी होने पर उन्हें भारत की नागरिकता देने का प्रावधान बनाया गया है | लेकिन इसके लिए उन्हें ऑनलाइन मोड से नागरिकता के लिए आवेदन देना होगा |

Conclusion :-

CAA Kya Hai – के इस पोस्ट में CAA (Citizenship Amendment Act) के बारे में पूरी जानकारी प्रश्नो और उत्तर के साथ दी गई है हमने कोशिश की है की आपको CAA के बारे में पूरी जानकारी मिले जाये और इसको बारे में अवेयर रहे | फिर भी आपके मन में प्रश्न है या सुझाव है तो जरूर बताये |

हम आशा करते है की यह पोस्ट आपको पसंद आएगा इसके अलावा मैंने और भी पोस्ट लिखे है जिसको आप पढ़ सकते है मैंने कुछ का url भी इस पोस्ट में दिए है आप देख सकते है क्लिक करने पर वह पोस्ट खुल जायेगा | यदि post पसंद आये तो share जरूर करे | धन्यवाद !

Share

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *