Computer ka Use in Hindi – कंप्यूटर का उपयोग कहाँ कहाँ किया जाता है

computer ka use in hindi
image source

Computer ka Use in Hindi – कंप्यूटर का उपयोग कहाँ कहाँ किया जाता है

Computer ka Use in Hindi – के इस पोस्ट में Computer ka Use क्यों किया जाता है तथा किन किन क्षेत्रों में किया जाता है के बारे में पूर्ण जानकारी हिंदी में दी गई है, आज अपवाद में ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो कंप्यूटर के बारे में नहीं जनता होगा |

यदि आप कंप्यूटर के बारे ( About Computer ) में जानते है लेकिन Computer ka Use क्यों किया जाता है तथा किन किन क्षेत्रों में किया जाता है के बारे में जानकारी चाहिए तो इस पोस्ट को Computer ka Use in Hindi को शुरू से अंत तक जरूर पढ़े आपको पूर्ण जानकारी प्राप्त हो जाएगी | तो आइये जानते है Computer ka Use तथा इसके क्षेत्रों के बारे में विस्तार से |

करियर में कंप्यूटर का महत्व – Importance of Computer in Career

आज जितनी तेजी से हमारा Technology बढ़ा रहा है यदि आप Technology के अनुसार कदम से कदम मिलाकर चलना चाहते है तथा अपने करियर को बढ़ाना चाहते है चाहे वह फील्ड जॉब का हो या बिज़नेस का सभी में कंप्यूटर का knowledge अति आवश्यक है |

यदि आप Students है या पढाई कम्पलीट कर लिए है Job की तलाश है या Job में है | Business करना चाहते है या Business में है | सभी व्यक्तियों के लिए Computer का knowledge अति आवश्यक है | आप किसी भी क्षेत्र में है यदि Computer का knowledge नहीं रखते है तो आप अपने आपको पिछड़ा हुआ महसूस करेंगे इसके बिना Career का विकास संभव नहीं है क्योंकि कंप्यूटर का जो क्षेत्र है बहुत ही विस्तृत है |

कंप्यूटर का उपयोग क्या है – What is use of Computer ?

आज कंप्यूटर का विकास इतना तेजी से हुआ है कि कल्पना नहीं कर सकते है | आज दुनिया का अधिकांशतः क्षेत्र कंप्यूटर पर ही निर्भर है ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा है जिसमें कंप्यूटर का वर्क न किया जाता हो |

कल्पना करे यदि यह कंप्यूटर न होता तो क्या हमारी दुनिया इतनी तेजी से तरक्की करती | Medical Store में कम्यूटर के बिना दवाइयों का रिकॉर्ड रखना संभव होता | बड़े बड़े आर्गेनाइजेशन और कंपनियां अपने रिकार्ड्स को कैसे रखती | हमारे पैसो का लेन -देन चाहे व्यक्ति का हो या आर्गेनाइजेशन या कंपनियां का सारा रिकार्ड्स Banks में होता है इतने बड़े लेन -देन का रिकार्ड्स क्या कागज में संभव होता |

आज जो इतनी तेजी से विकास हो रहा है यह कंप्यूटर का ही देन है इसके बिना तो विकास की कल्पना ही नहीं कर सकते | कंप्यूटर के बिना किसी भी प्रकार का कार्य में काफी समय लगता जो कंप्यूटर के द्वारा कुछ ही सेकड़ो और मिनटों में ही पूरा हो जाता है | तथा हमारे कार्यों में computer ka use से गति ( Speed ) तथा शुद्धता ( Accuracy ) भी आ जाती है | अब आप समझ गए होंगे की Computer ka Use क्यों किया जाता है |

अब है आपको कंप्यूटर के क्षेत्रों के बारे में विस्तार से एक एक करके बताएँगे कि कंप्यूटर का उपयोग कहाँ कहाँ किया जाता है :-

कंप्यूटर का उपयोग कहाँ कहाँ किया जाता हैComputer ka Use Kahan Kahan Hota Hai

1. E-commerce – ई-सेवाएं

computer ka use in e-commerce
E-commerce

जिसे ई-सेवाएं भी कहा जाता है जिसमे Internet के माध्यम से ख़रीदा-बेचना, डाटा शेयर करना, मनी ट्रांसफर करना तथा फिजिकल प्रोडक्ट्स के साथ-साथ ग्राहकों के लिए सेवाएं प्रस्तुत करना शामिल होती है | आज पुरे विश्व में E-commerce के बड़े बड़े offices है जिसमे कंप्यूटर के माध्यम से सारा कार्य हो रहा है |

2. Education – शिक्षा

ऑनलाइन Classes से लेकर Computer Lab तक स्कूल और कॉलेजेस में Computer ka Use किया जा रहा है तथा Education के क्षेत्र में जितने भी offices है सब में Computer ka use किया जाता है | आज कंप्यूटर के कारण ही शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थिओं को विज्ञानं के क्षेत्र में प्रशिक्षण, अनुसंधान, डाटा संग्रह आदि प्राप्त हो रहे है | आज कंप्यूटर के कारण ही शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है |

3. Multimedia – मल्टीमीडिया

Information technology का अत्यधिक महत्वपूर्ण तथा लोकप्रिय भाग है जिसमे Text, Graphics, Audio, Video, Animation तथा film आदि सभी कंप्यूटर के द्वारा ही नियंत्रित किये जाते है | आज मल्टीमीडिया का उपयोग लगभग सभी क्षेत्रों में हो रहा है जैसे – फैशन डिज़ाइन, Advertisement, Business, Marketing, Cinema Industry, शिक्षा आदि |

4. Industry – उद्योग

व्यपार के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग होने से कार्य की जो रफ़्तार है काफी बढ़ गई है | Industry में कर्मचारियों का रिकार्ड्स रखने से लेकर, प्रोडक्शन, स्टॉक मेंटेनेंस, सेल्स विवरण, बैंकिंग लेन- देन आदि में काफी सहूलियत हो गई है | जिससे industry में तेजी से विकास संभव हो सका है |

5. Science – विज्ञान

जब से कंप्यूटर का अविष्कार हुआ तब से ही इसकी उपयोगिता के कारण Science में इसका उपयोग होने लगा | विज्ञान के क्षेत्र में रिसर्च और डेवलपमेंट में कंप्यूटर का काफी योगदान है | कंप्यूटर के कारण ही आज साइंस का विकास इतना तेजी से संभव हो सका है |

6. BANKS – बैंक

बैंकिंग के क्षेत्र में पैसे के लेन- देन से लेकर अधिकांशतः वर्क कंप्यूटर में ही किया जाता है चाहे वह ATM मशीन हो जिससे पैसे की लेन- देन होती है, पास बुक का प्रिंट करना हो , एक स्थान से दूसरे स्थान पैसा ट्रांसफर या बैंकिंग से सम्बंधित डाटा को एक स्थान से दूसरे स्थान भेजना हो सभी का वर्क कंप्यूटर के द्वारा ही किये जाते है | दूसरे शब्दों में बैंकिंग का सारा वर्क कंप्यूटर पर ही निर्भर है |

7. Government – सरकारी कार्यो में उपयोग

जितने भी सरकारी कार्यालय है उसमे कंप्यूटर का उपयोग किया जा रहा है चाहे रेलवे हो या एयरपोर्ट | आज जितनी तेजी से सरकारी कार्य हो रहा है वह कंप्यूटर का ही देन है | कल्पना कीजिये यदि कंप्यूटर न होता तो गवर्नमेंट का जो कार्य है काफी समय लगता जिसकी कल्पना भी आप नहीं कर सकते |

8. Health – चिकित्सा के क्षेत्र में उपयोग

चिकित्सा के क्षेत्र में कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण भूमिका रही है कंप्यूटर का उपयोग होने से बीमारी को ढूंढने तथा इलाज करने में काफी सहूलियत हो गई है | मरीजों तथा दवाओं का रिकॉर्ड रखना काफी आसान हो गया है | मरीजों को सिटीस्कैन से लेकर x-ray, नेत्र परीक्षण, सर्जरी तथा रिपोर्ट तैयार करना आदि क्षेत्रों में कंप्यूटर का काफी योगदान है | चिकित्सा के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग बहुत ही उपोयोगी सिद्ध हुआ है |

9. Entertainment – मनोरंजन

मनोरंजन की दुनिया में कंप्यूटर एक क्रन्तिकारी परिवर्तन लाया है आज वीडियो देखने से लेकर Game खेलने तक सभी में कंप्यूटर का Use किया जा रहा है | आज जितने भी Entertainment का कार्य देख रहे है जैसे Movies, Songs, Videos, Cartoons, Animations, Graphics डिजाइनिंग आदि बनाने से लेकर देखने तक सभी में कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है |

10. Defence – रक्षा

कंप्यूटर के द्वारा बड़े बड़े मिसाइल से लेकर बम के परीक्षण करने में किया जाता है तथा दुश्मनो को Track करने और निशाना बनाने में भी कंप्यूटर का ही उपयोग किया जाता है | डिफेन्स और मिलिट्री से सम्बंधित कार्यों का रिकॉर्ड तथा देख रेख भी कंप्यूटर के द्वारा ही किया जा रहा है |

11. Weather forecasting – मौसम की जानकरी (पूर्वानुमान)

मौसम का पूर्वानुमान बताने के लिए कंप्यूटर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर समुद्री इलाको की मौसम की जानकारी हमें पहले ही हो जाती है अगले दिनों का तापमान कैसा रहेगा इसके बारे में जानकारी हमें पहले ही मिल जाती है | इसका मुख्य श्रेय कंप्यूटर को ही जाता है |

इस Post को भी निश्चित रूप से अवश्य पढ़े |

How To Protect Laptop from Damage in Hindi – लैपटॉप को कैसे बचाये

Computer Kya Hai in Hindi -की पूरी जानकारी प्रश्न और उत्तर

Email Id Kya Hai in Hindi – ईमेल और जीमेल की पूरी जानकारी |

BCA Course Kaise Kare – की पूरी जानकारी प्रश्न और उत्तर

Conclusion :-

Computer ka Use in Hindi – के इस पोस्ट में कंप्यूटर का उपयोग क्यों किया जाता है तथा किन किन क्षेत्रों में किया जाता है के बारे में विस्तार पूर्वक एक एक टॉपिक्स पर बताया गया है | यदि किसी तरह का प्रश्न या सुझाव हो तो Comment करके जरूर बताये |

हम आशा करते है कि Computer ka Use in Hindi – के इस पोस्ट में कंप्यूटर का उपयोग क्यों किया जाता है तथा किन किन क्षेत्रों में किया जाता है के बारे में पूर्ण जानकरी प्राप्त हो गई होगी | यदि पसंद आये तो Share अवश्य करें | जिससे लोगो को इस पोस्ट के माध्यम से कंप्यूटर का उपयोग क्यों किया जाता है तथा किन किन क्षेत्रों में किया जाता है के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त हो सके |

Share

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *