Best Tourist Places in Bokaro in Hindi – बोकारो के मुख्य पर्यटक स्थल

best tourist places in bokaro
Image Source

Best Tourist Places in Bokaro in Hindiबोकारो के मुख्य पर्यटक स्थल

Best Tourist Places in Bokaro in Hindi – बोकारो जिला झारखण्ड राज्य के साफ-सुथरा तथा खूबसूरत जिलों में से एक है | यह जिला इस्पात उद्योग के लिए प्रसिद्ध है जिसे बोकारो स्टील सिटी के नाम से भी जानते है | बोकारो भारत का सबसे बड़ा इस्पात उद्योग केंद्र है |

बोकारो जिला के उत्तर में धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, पूर्व में पश्चिम बंगाल के कुछ अंश तथा धनबाद जिला, दक्षिण में पुरलिया जिला तथा पश्चिम में रामगढ़ जिला अवस्थित है | पहले इसे माराफारी के नाम से भी जाना जाता था |

आज बोकारो इस्पात उद्योग भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में भी जाना जाता है | बोकारो में इस्पात उद्योग स्थापित होने के मुख्य कारण यहाँ लौह अयस्क, कोयला, मैगनीज, बिजली, पानी सुलभ तरीके से प्राप्त हो जाता है | यहाँ मुख्य अर्थव्यवस्था का आधार इस्पात उद्योग है | इस्पात उद्योग को देखने के लिए भारत से ही नहीं बल्कि विश्व से भी पर्यटक यहाँ आते है |

बोकारो जिला में बहुत सारे पर्यटक स्थल है जहाँ लाखो पर्यटक पुरे वर्ष यहाँ आते है | बोकारो के मुख्य पर्यटक स्थलों ( Best tourist places in Bokaro in hindi ) के नाम निचे दिए गये है |

बोकारो के मुख्य पर्यटक स्थलBest Tourist Places in Bokaro

राम मंदिर – Ram Mandir

बोकारो का राम मंदिर एक दर्शनीय स्थल ( Bokaro ke darshaniye sthal ) है जहाँ स्थानीय लोगो के अलावा दूर दूर से पर्यटक इस स्थान को देखने आते है | इस मंदिर में किफायती दरों पर शादियां करवाई जाती है जिसके कारण शादियों के दिन तो यहाँ काफी भीड़ रहती है | यहाँ खाने पीने तथा अन्य सामानों के लिए अनेको स्टॉल लगे है | इस मंदिर परिसर में भगवान राम की मूर्ति के अलावा अन्य देवता जैसे हनुमान जी , माँ काली , राधा-कृष्ण आदि की मंदिर स्थापित है यहाँ श्रद्धालुओं का प्रतिदिन काफी भीड़ रहती है | यह मंदिर बोकारो में काफी प्रसिद्ध है |

जगन्नाथ मंदिर – Jagannath Mandir

जगन्नाथ मंदिर बोकारो के सेक्टर 4 में अवस्थित है जो जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान ( बोकारो का चिड़िया घर ) के बिल्कुल सामने तथा इसके ठीक विपरीत में है | यह मंदिर मार्बल से बना होने के कारण बिल्कुल सफेद तथा आकर्षक दिखता है इसके बाउंड्री में एक तालाब भी है जो चारो और से घिरा हुआ है तथा तालाब के चारो और बैठने की जगह है | यह स्थान दर्शनीय होने के साथ साथ घूमने वाली जगह भी है यहाँ आपको काफी आनंद तथा शांति महसूस होगा |

अय्यप्पा मंदिर – Ayyappa Temple

अय्यप्पा मंदिर ( Ayyappa Temple ) बोकारो का प्रसिद्ध मंदिर है जो बोकारो के सेक्टर 5 में स्थित है | यह मंदिर भगवान् अय्यप्पा को समर्पित है | अय्यप्पा मंदिर काफी सुन्दर शांत तथा धार्मिक दर्शनीय स्थल है इनके दर्शन के लिए काफी टूरिस्ट आते है |

गरगा बांध – Garga Dam

यह बाँध गरगा नदी पर बनाया गया है जो दामोदर नदी का सहायक नदी है | यह बाँध सैलानियों को काफी लुभाती है यहाँ प्रत्येक साल लाखो पर्यटक सैर सपाटा तथा पिकनिक मनाने के लिए ( Bokaro ke picnic spot ) आते है | यह शहर से लगभग 12 कि0 मि0 कि दुरी पर स्थित है | यह बाँध स्टील प्लांट तथा शहर के लोगो के लिए पानी तथा बिजली की आपूर्ति करता है | इसके चारो और काफी हरियाली है जिसके कारण आपको काफी आनंद महसूस होगा |

तेनुघाट बांध – Tenughat Dam

यह बाँध 1978 ई0 में दामोदर घाटी निगम के निर्माण हेतु दामोदर नदी पर बनाया गया है जिसके कारण तेनुघाट के पश्चिम में काफी जलाशय का निर्माण हो गया | यह बाँध बोकारो जिले के पेटरवार ब्लॉक के तेनुघाट में अवस्थित है यह पिकनिक मनाने वाली जगह ( Bokaro me picnic manaane wali jagah ) के रूप में भी जाना जाता है |

तेनुघाट बांध बोकारो के पिकनिक स्पॉट ( Bokaro ke picnic spot ) के रूप में इतना प्रसिद्ध है कि लोग इसके प्राकृतिक दृश्य को देखने तथा पिकनिक मनाने दूर दूर से लोग आते है | आपको इस बाँध के प्राकृतिक तथा सुहावना दृश्य को देखकर काफी आनंदमय महसूस होगा |

बोकारो स्टील प्लांट – Bokaro Steel Plant

बोकारो एशिया का विख्यात इस्पात उद्योग केंद्र है इसकी स्थापना पंडित जवाहरलाल नेहरू ने की थी | जिसके कारण आज बोकारो शहर अपने आप में एक खूबसूरत शहर स्थापित है | इस प्लांट के साथ साथ इस शहर को देखने लाखो पर्यटक हर वर्ष आते है |

सिटी पार्क – City Park

बोकारो में घूमने की जगह ( Bokaro me ghumne ki jagah ) बोकारो सिटी पार्क ( Bokaro City Park ) है | जो सैलानियों को काफी आकर्षित करता है | बोकारो सिटी पार्क शहर से मात्र 2 कि0 मि0 कि दुरी पर स्थित है | यह सिटी पार्क विशाल कृत्रिम झील के किनारे होने के कारण काफी सुहावना तथा हरा भरा दिखता है | इस पार्क में तीन कृत्रिम द्वीप तथा एक संगीत फब्वारा भी बनाया गया है जो काफी रोमांचक लगता है |

सिटी पार्क में टॉय ट्रैन के साथ-साथ सैलानियों के मनोरंजन के लिए कई आयोजन भी किये जाते है | यहाँ आस पास खाने पीने के कई स्टॉल तथा रेस्टोरेंट भी मिल जाएंगे | आप अपने परिवार तथा दोस्तों के साथ आकर इस पार्क का आनंद उठा सकते है

लुगुबरु घंटाबाड़ी – Luguburu Ghantabari

लुगुबरु घंटाबाड़ी झारखण्ड के बोकारो जिले के ललपनिया के पास स्थित है यह संथालियों ( आदिवासियों का समूह ) का धार्मिक स्थल ( bokaro ka dharmik sthal ) है | यह गोमिया ब्लॉक से 16 कि0 मि0 की दुरी पर स्थित है | लुगुबरु घंटाबाड़ी धरमगढ़ में संथाल आदिवासी समुदाय के लोग अपने आराध्य देव लुगुबरु की पूजा करने आते है |

लुगु पहाड़ी झारखण्ड के दूसरी सबसे बड़ी पहाड़ी श्रृंखला है जहाँ दरबारी चटानी में लुगुबरु की गुफा में रखे देव की पूजा करने बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़, उड़ीसा इसके अलावा विदेशो से भी लोग यहाँ आते है |

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर संथालियों का यहाँ जुटान होता है तथा मेला भी लगता है | लुगुबरु घंटाबाड़ी में एक झरना भी है जिसे सीता झरना भी कहा जाता है इसका पानी काफी साफ तथा निर्मल है | इसका पानी लगभग 40 फीट के उचाई से यहाँ गिरता है | इसके सामने एक गुफा भी है | यहाँ का दृश्य पूर्णरूप से प्राकृतिक है | लाखो की संख्या में देश विदेश से लोग यहाँ दर्शन करने आते है |

जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान – Jawaharlal Nehru Biological Park

इस जैविक उद्यान का निर्माण बोकारो के सेक्टर 5 में तथा जगन्नाथ मंदिर के नजदीक 1980 ई0 में स्थापित किया गया था लेकिन इसका विस्तार तथा संसोधन 1989 में किया गया | यह बोकारो का चिड़ियाघर के नाम से भी जाना जाता है तथा बड़े झेत्र में फैला हुआ है | जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान झारखण्ड का सबसे बड़ा चिड़ियाघर है इसमें दुर्लभ जाति के जीव जंतु, पशु और पौधे मिल जाएंगे जो अपने आप में काफी रोमांचक है |

जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान वास्तव में सभी वर्ग के लोगो के लिए देखने वाली जगह ( Bokaro me dekhne wali jagah) तथा आकर्षक का केंद्र है | इस उद्यान में लगभग सभी प्रकार के दुर्लभ चिड़िया, पशु, पौधे मिल जायेंगे | इसमें एक एक्वेरियम भी है जो सभी को और आकर्षित करती है इसके अलावा बच्चो के लिए टॉय ट्रैन, मानव निर्मित झील तथा नौकायन की भी सुविधा होने के कारन लोगो को और रोमांचित करती है | यह जैविक उद्यान बोकारो का मुख्य पर्यटक ( Bokaro best tourist places ) स्थल है |

बोकारो सिटी सेंटर – Bokaro City Centre

बोकारो सिटी सेंटर झारखण्ड में बोकारो जिले के Sector 4 में पड़ता है जो जिले का मुख्य शॉपिंग सेंटर है | बोकारो शॉपिंग सेंटर में आपको मार्केटिंग के लिए ( Bokaro me marketing wali jagah ) सभी प्रकार के सामान उपलब्ध है | यहाँ गाड़ी के शोरूम के साथ साथ हर प्रकार की दुकाने, खाने पीने के स्टॉल्स, रेस्टोरेंट, सभी प्रकार के बैंक तथा बैंक एटीएम देखने को मिल जायेंगे | यहाँ एजुकेशन सेंटर के साथ साथ स्टूडेंट्स होस्टल्स भी है | गाड़ी के पार्किंग के लिए काफी जगह बनाई गई है | प्रतिदिन मार्केटिंग के लिए आये हुए व्यक्तियों की काफी भीड़ यहाँ देखने को मिल जाएगी |

श्री श्री कलिका महारानी मंदिर – Sri Sri Kalika Maharani Temple

श्री श्री कलिका महारानी मंदिर झारखण्ड में बोकारो जिले के मिनी टाउनशिप चास के अंदर कलिका विहार में अवस्थित है | यह हिन्दू मंदिर झारखण्ड में काफी प्रसिद्ध है | इस मंदिर का आराध्य देव माँ देवी काली है जो आधा एकड़ में फैला हुआ है | माँ देवी के दर्शन के लिए प्रतिदिन काफी भीड़ यहाँ जमा होती है |

इसे भी अवश्य पढ़े

Best Tourist Places in Dhanbad in Hindi – धनबाद के मुख्य पर्यटक स्थल

Best Tourist Places in Patna in Hindi – पटना के मुख्य पर्यटक स्थल

बोकारो के अन्य प्रसिद्ध पर्यटक स्थल – Other Famous Tourist Places in Bokaro

इन प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों के अलावा और भी पर्यटक स्थल है जहाँ आप बोकारो में मार्केटिंग, घूमने, दर्शन, पिकनिक आदि के लिए जा सकते है तथा वहाँ का आनंद का लुफ्त उठा सकते है | इनके नाम निचे दिए गए है |

चास – बोकारो जिला के मार्किट पैलेस के रूप में जाना जाता है यह विशेष रूप से थोक बाजार के लिए प्रसिद्ध है | यहाँ सभी के प्रकार के सामान होलसेल रेट में मिल जायेंगे |
मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम – यह स्पोर्ट्स स्टेडियम बोकारो जिले के सेक्टर 4 में अवस्थित है | यह SAIL कंपनी के द्वारा अच्छी तरह से सुसज्जित स्टेडियम है जिसमे 30000 से भी अधिक लोगो को बैठने की जगह है |
चंद्रपुरा – झारखण्ड के बोकारो जिले में थर्मल पावर स्टेशन के लिए प्रसिद्ध है जो दामोदर वेल्ली कॉर्पोरशन की एक इकाई है | यह चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन के लिए भी प्रसिद्ध है |
गवाई डैम – बोकारो जिले में पुरलिया रोड पर पिंड्राजोरा के नजदीक एक पिकनिक स्पॉट है जो विशेष रूप से यह बांध सिचाई के लिए बनाया गया है |
पुपुनकी आश्रम – बोकारो जिले के पुपुनकी गांव में दामोदर नदी के किनारे अवस्थित है यह नदी धनबाद और बोकारो जिले को अलग करती है यह आश्रम गुरुओं तथा शिष्यों के लिए प्रसिद्ध है |
को-आपरेटिव कॉलोनी – यह मार्किट पैलेस के रूप में प्रसिद्ध है यहाँ सभी के प्रकार के सामान जैसे मेडिकल स्टोर, रेस्टोरेंट, ब्यूटी पार्लर, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि अन्य मार्केटिंग वस्तु मिल जायेंगे |
लक्ष्मी मार्किट – यह मेडिकल स्टोर, फ्रूट्स, मांस मछली आदि के लिए प्रसिद्ध है |
डुंडी बाग बाजार – यह होलसेल मार्किट के लिए प्रसिद्ध है यहाँ फ्रूट्स, मीट मांस , वेजटेबल्स, फर्नीचर, अन्य सामान यहाँ मिल जायेंगे यह एक व्यस्त बाजार है |

Conclusion

Best Tourist Places in Bokaro in Hindi – के इस पोस्ट में बोकारो के मुख्य पर्यटक स्थलों ( Bokaro Tourist Places in Hindi )के बारें में पूर्ण जानकारी दी गई है तथा साथ में बोकारो के बारें (About Bokaro ) में भी विस्तार से बताया गया है फिर भी किसी तरह का सुझाव हो तो Comment जरूर करें |

हम आशा करते है की Best Tourist Places in Bokaro in Hindi के इस पोस्ट से बोकारो के बारें में (About Bokaro ) आपको काफी जानकारी प्राप्त होगी | यदि पसंद आये तो इस पोस्ट को Share जरूर करें | जिससे और भी लोग इस पोस्ट के बारें में जानकारी प्राप्त कर सके |

Share

1 thought on “Best Tourist Places in Bokaro in Hindi – बोकारो के मुख्य पर्यटक स्थल”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *